राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सड़क दुघर्टना में नगरा के बीसीओ घायल, सदर अस्पताल में हो रहा इलाज

छपरा(सारण)। जिले के नगरा प्रखंड में कार्यरत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी यानी बीसीओ सड़क दुघर्टना में घायल हो गये है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को नगरा प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी करने के बाद करीब तीन बजे जिला मुख्यालय किसी कार्य को लेकर आ रहे थे। इस दौरान छपरा-नगरा रोड में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बीचला बधार गांव के समीप तेजी गति से आ रहे मनचले बाइक सवार ने बीसीओ के बाइक के हैण्डल को एकाएक घुमा दिया। जिससे अनियंत्रित हो गये, इसी बीच छपरा से नगरा की ओर जा रही कार ने ठोकर मार दी। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गये। आस-पास के लोगों ने बीसीओ को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस क्रम में बीसीओ ने अपने विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को सूचना दी। जिस पर सभी लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज कराया। देर शाम में बीसीओ को बेहतर इलाज के लिए अपने गृह क्षेत्र समस्तीपुर में भेज दिया गया है। बता दें की पिछले सप्ताह हीं इसी रोड में बिचला बधार गांव के समीप तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने एक बाइक पर ही जा रहे दंपति को ठोकर मार दिया था। जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गये और बाइक के परखचे उड़ गया। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि इस रोड में आये दिन मनचले युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए घटना को अंजाम दे रहे है और आसानी से फरार हो जा रहे है। ऐसे युवक पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहे है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।