दिघवारा(सारण)। प्रखंड के मुख्य बाजार दिघवारा बस स्टैंड स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को सोनपुर एएसडीएम अनिता सिन्हा व दिघवारा बीईओ अशोक शर्मा ने सीबीएसई के दसवीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण विधार्थियों व उनके अभिभावकों के पक्ष को जाना तथा स्कुल प्रबंधन से भी वस्तु स्थिति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने बताया कि इस विद्यालय का एफ्लिएशन नहीं मिलने के कारण विद्यालय के सभी छात्रों का फार्म हाजीपुर स्थित वर्चुअल इन्टरनेशनल स्कुल द्वारा भरवाया गया था। जहां परिणाम आने से पूर्व उक्त संस्थान द्वारा अच्छा रिज्लट के लिए एक मोटी रकम की मांग की गई थी। राशि नहीं देने पर 19 विधार्थियों में से 18 विधार्थियों को फेल कर दिया गया। एएसडीएम श्री मति सिन्हा ने कहा कि हाजीपुर स्थित विद्यालय के निदेशक से बातचीत कर सीबीएसई के नियमानुसार रिजल्ट सुधरवाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। मौके पर नरेन्द्र सिंह पुटुन समेत सभी छात्रों के अभिभावक मौजूद थे। मालुम हो कि रिज्लट आने के बाद से ही अभिभावकों व विधार्थियों मे काफी नाराजगी थी, जिनकी शिकायत स्थानीय प्रशासन को की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग