डोरीगंज(सारण)। बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर सरकार की सख्ती के बीच जिला प्रशासन के द्वारा जारी लगातार धड़-पकड़ के साथ भारी भरकम जुर्माने की लगातार कारवाईयो के बावजूद बालू का अवैध परिवहन करने वाले धंधेबाज अपनी हरकत से बाज नही आ रहे। तो वही सैकड़ों की तदाद में ओवरलोडेड ट्रैक्टरों से दिन रात जारी बालू के अवैध परिवहन के कारण अब ग्रामीण सड़के भी कराह उठी है। जिसको लेकर अपने गाँवों की सड़के बचाने की मुहिम में जुटे ग्रामीणों ने भी मोर्चा खोल दिया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शेरपुर गाँव में देर संध्या कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया। नदी घाटो से बालू की अवैध लोडिंग कर शेरपुर गाँव के रास्ते बेखौफ निकल रहे तीन ट्रैक्टरों को ग्रामीणों पकड़कर ने सदर सीओ की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान पीछे कतारो में शामिल दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपनी गाड़ी बैक कर भागने सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताहभर से इन बालू लदी ट्रैक्टरों के कारण लोगो का अपने घरो में रात में सोना भी मुश्किल हो चूका था। शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक इस गाँव के रास्ते बेखौफ इन ट्रैक्टरों का परिचालन जारी था। जो विष्णुपुरा पकवा ईनार रेलवे ढाला से होकर फोरलेन के रास्ते निकलते रहे है। बावजूद ईलाके में दिन रात अपनी गश्ती का दम्भ रही स्थानीय पुलिस को अब तक दिखाई नहीं पड़ा। जिसमें सबसे गंभीर व चिन्ताजनक बात यह है कि इन ट्रैक्टर चालकों में सर्वाधिक अण्डर ऐज किशोर शामिल है। जिनमें से एक को लोगो ने पकड़ा भी था। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। जिनके कारण सड़क हादसो से इंकार नही किया जा सकतां।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग