राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांक्षित अन्तरराज्ययी अपराधी को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र में बहुचर्चित 87 लाख रुपये की पेट्रोल पंप से लूट मामले में शामिल मढ़ौरा के रामपुर खोरम निवासी ओमप्रकाश साह उर्फ ओपी सारण जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सरदर्द बनता जा रहा था । सारण पुलिस ने भी चुनौती स्वीकार करते हुए अपराधी की टोह लेनी शुरू की और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। टास्क फोर्स ने जल्दी ही कामयाबी पाते हुए अपराधकर्मी को बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा में एक बिस्कुट व्यवसायी को लूटने की ताक में लगे ओपी को आग्नेयास्त्र के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी ओमप्रकाश कुख्यात राजेश सिंह गिरोह का मुख्य सदस्य था और उसके पकड़े जाने के बाद खुद का गिरोह खड़ा करने में लगा हुआ था। एसपी सारण संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ओमप्रकाश उर्फ ओपी सारण जिला के अलावे दूसरे राज्यो में भी आपराधिक घटनाओ को अंजाम देता था। इसी अपराधी ने छपरा शहर के श्रीनंदन पथ पर स्थित यूनिमनी लूटकांड को अंजाम दिया था । इसके पकड़े जाने के बाद लूट और डकैती की घटनाओं में कमी आएगी। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देश कट्टा तीन गोली और लुटा हुआ दो मोबाइल बरामद हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग