राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी त्रिभुवन सिंह का 18वर्षीय पुत्र मोनु कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि 8 अगस्त की रात्रि में शौच करने के लिए गांव के नजदीक ही सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान एक सफेद रंग कि बीना नंबर की आपाची बाइक पर सवार तीन युवक रोक कर हम से पटेढ़ा जाने का रास्ता पुछने लगे इसी क्रम में बाइक से दो युवक उतर व हथियार का भय दिखा मेरा मोबाइल तथा पर्स में रखें करीब तीन हजार रूपए निकाल छपरा की तरफ भागने लगे। जिसके बाद उनका पीछा करने पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमर छपरा रेलवे ढाला के पास भागने के दौरान बाइक के साथ गिर गये। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए वहीं मौके का फायदा उठाकर तीन युवकों में से दो युवक भाग निकले जबकि एक युवक हथियार व कारतूस के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमर छपरा रेलवे ढाला के पास से तीन आरोपियों में से एक आरोपी को हथियार व कारतूस के साथ ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी छोटका तेलपा गांधी चौक निवासी विद्या राय का 24 वर्षीय पुत्र रकटू राय बताया जाता है। वही भागे गये दो अपराधियों में दोनों मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन निवासी राजु राय का पुत्र अंशु राय तथा मेहिया गांव निवासी अक्षयवर सिंह का पुत्र बुधन सिंह बताया है। आपको बताते चले की इनके विरूध विभिन्न कांडों में थाने में केस दर्ज है। फिलहाल मुफ्फसिल थाने की पुलिस पुछ ताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

गिरफ्तार अपराधि

बरामद बाइक

बरामद हथियार और कारतुस


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग