दिघवारा(सारण)। स्थानीय यदुनंदन महाविद्यालय दिघवारा में सोमवार को ‘सावन- महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ‘मेहंदी- प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अमृता कुमारी ने की। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता ली। सात सदस्यों के निर्णायक मंडल की कमेटी के निर्णय मे प्रथम स्थान प्रीति कुमारी, द्वितीय स्थान अनुभा कुमारी तथा तृतीय स्थान मनीषा कुमारी को दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुलेखा कुमारी ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग