राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे की अध्यक्षता में सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत नल-जल योजना की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नल-जल योजना सरकार के सर्वोच्य प्राथमिकता में शामिल है। निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी योजना के प्रखंडों में अपूर्ण रहने पर जिलाधिकारी महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दोषी पदाधिकारी, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य से अविलंब स्पष्ट्रीकरण पूछें तथा आवष्यकतानुसार गंभीर मामलों पर तत्काल एफ.आई.आर दर्ज करावें। इस योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग