दिघवारा(सारण)।प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानुपुर गांव निवासी एक किसान को सर्प ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मानुपुर गांव निवासी बाबु लाल महतो का 50 वर्षीय पुत्र गोधन महतो बताया जाता है। जो कि अपने मवेशी का चारा लाने गंगा नदी के दियारे में गया था। जहां उसे विषैला सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सुन्दर पतिया देवी व पुत्र मनोहर कुमार का रो-रो कर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग