पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन फरदहिया बाजार पर बाबा मार्केट से थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए 32 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब से भरी मोटरसाइकिल के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम थाना क्षेत्र के डुमरसन फरदहिया बाबा मार्केट में शराब होम डिलीवरी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर अधिकारी ओम प्रकाश यादव, जयराम प्रसाद की अगुवाई में टोह लगाकर छापेमारी की गई तों बाबा मार्केट में मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो शख्स फरार होने लगें जिसे पुलिस बल की मदद से दबोच लिया गया जिनके पास से मोटरसाइकिल की डिक्की में 8पीएम 32 पैक फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जो 6 लीटर के करीब है। गिरफ्तार डुमरसन गांव निवासी विकास कुमार तिवारी पिता उपेन्द्र कुमार तिवारी और पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी रंजन कुमार पिता अरूण दास हैं। मामलेे में सोमवार को दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सुरक्षा में मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।वही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में उतर प्रदेश से शराब लाने की बात स्वीकार की गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग