मारपीटकर अधिवक्ता को किया जख्मी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)।गांव के ही लोगों ने अधिवक्ता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है।पीड़ित अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा गांव के ही पाँच लोगो को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में अधिवक्ता ने बताया है कि मैं दिल्ली में प्रैक्टिस करता हूँ और गत 13 जून को घर आया था।इस दौरान घर पर थे।तभी सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोग मिलकर खेत मे मेरे बड़े भाई और बड़ी माँ के साथ मारपीट कर रहे है।जिसके बाद मैं खेत पर गया और इनलोगों से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो।इसी बात पर सभी लोगों ने मुझे खेत मे पटककर मारपीट करने लगे।पीड़ित का कहना है कि इस दौरान बलदेव सिंह,संदीप कुमार सिंह,मुकुरधुन कुमार सिंह,गणेश सिंह और बलदेव सिंह की पत्नी मेरा हाथ-पाव पकड़कर गला दबाने लगे।जिससे मेरा दम घुटने लगा।जिसके बाद मेरे परिवार के अन्य सदस्य पहुँचे और तब जाकर मेरी जान बची।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग