राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बोले डीएम- स्किल्ड प्रवासियों को ऋण मुहैया कराये बैंक

बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बोले डीएम- स्किल्ड प्रवासियों को ऋण मुहैया कराये बैंक

छपरा(सारण)। समाहरणालय सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि बैंक रोजगार सृजन के लिए ऋण उपलब्ध कराने में आगे आयें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट के समय बहुत से स्क्ल्डि प्रवासी अपने घर वापस आये हैं और अब यहीं रोजगार शुरू करना चाहते हैं। परन्तु उनके पास पूँजी नहीं है। बैंक आगे आकर ऐसे लोगों को स्वरोजगार/उद्योग लगाने हेतु ऋण उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि जिला में 200 से अधिक बैंक की शाखायें हैं, अगर प्रत्येक बैंक कम से कम पाँच व्यक्ति को उद्योग- धंधा प्रारम्भ करने के लिए ऋण मुहैया कराये तो इससे कम से कम एक हजार प्रवासी अपना रोजगार शुरू करेंगे और इससे कम से कम 20 हजार लोग जुड़कर लाभान्वित होंगे। धीरे-धीरे यह कारवा चल पड़ेगा और फिर लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि एवं कृषि से जुड़ी सहायक कार्यों डेयरी, बकरी पालन, पाॅल्ट्री, मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ है। जिलाधिकारी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिया कि एक-एक इच्छुक व्यक्ति को खोजकर आवेदन दिलवाएँ तथा बैंक से समन्वय स्थापित कर उनका ऋण स्वीकृत करायें।
समीक्षा के क्रम में पाया कि सारण जिला में क्रेडिट-डिपोजिट अनुपात मात्र 26.98 प्रतिशत है। जिसमें एक और यूको बैंक का 49, कारपोरेशन बैंक का 47, आई सीआई सी आई बैक का 45, कैनरा बैंक का 40, आईडीबीआई का 40, एक्सिस बैंक 43 प्रतिशत है। वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक का 18, सेन्ट्रल, बैँक का 17 पंजाब नेशनल बैंक का 12 बैक आफ इण्डिया का 16 प्रतिशत हीं है।

डीएम ने बैंकों को सीडी रेशियों बढ़ाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को सी-डी रेशियों बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा गया कि लोन के जो भी अवेदन लम्बित हैं, उसका एक सप्तह में निष्पादन किया जाय। उप विकास आयुक्त को दस दिनों बाद पुनः इसकी समीक्षा करने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों का परफार्मेंस अच्छा रहेगा, सरकारी पैसा उसी बैंक में रखा जाएगा। उन्होंने जीविका समूहों द्वारा ऋण के लिए दिये गये आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीपीएम जीविका को बैंक के साथ जरूरी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया है।

समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बैंक समन्वयकों से शोकॉज करने का निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अग्रणी जिला प्रबंन्धक सुजित कुमार, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी और विभिन्न बैंक के जिला समन्वयक उपस्थित थे। जिस बैंक के समन्वयक उपस्थित नहीं थे, जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये।