केस सुलह करने के विवाद में मारपीट, 12 लोगों पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। पूर्व के केस को सुलह करने को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तकथ गांव का है।जख्मी 26 वर्षीय मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने घर पर थे। तभी पुराने केस को सुलह करने को लेकर जितेंद्र सिंह,सुदर्शन सिंह, नंदन सिंह सहित 12 लोग एक मत हो कर पहुँच गाली-गलौज करते हुए रॉड और लाठी-डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया तथा पॉकेट में रखे 09 सौ रुपये भी निकाल लिया एवं मेरे बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग