सहाजितपुर पेट्रोल पम्प के पीछे अवस्थित श्मशान के गढ़े में मिला 18 वर्ष के किशोर का शव, देखने को ले जुटी भीड़
बनियापुर(सारण)। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 331पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर पेट्रोल पम्प के पीछे अवस्थित श्मशान के गढ़े मे 18 वर्षीय युवक के उपलाते शव को देख ग्रामिणो सहित राहगिरो मे हड़कम्प मच गया.सुचना पर शव बरामदगी स्थल पर हजारो की भिड़ इकठा हो गई. भिड़ ने शव की शिनाख्त सहाजितपुर निवाशी संतोष कुमार के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप मे की. सुचना पर थाने की पुलिस शव बरामदगी स्थल पर पंहुच शव को गढ़े से निकाल शव को अपने कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई के बाद पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. घटना के सबंध मे परिजनो ने बताया की युवक दो दिनो से घर से गायब था. परिजन खोजबीन मे जुटे थे तब ही शव वरामदगी की सुचना से परिजनो के होश उड़ गये. मृतक के गले मे रस्सी का निशान एंव सर पर कई जख्म के निशान होने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है की युवक की अनयंत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने एंव साक्षय मिटाने के उदेश्य से शव को गढ़े मे डाल दिया गया हो. मौके पर उपस्थित लोगो मे शव के हाथ पैड़ रस्सी से बंधे होने की चर्चा जोरो पर रही. मृतक के पाँकेट से उसका मोबाइल बरामद हुआ जिसके काल डिटेल्स के अधार पर अनुसंधान मे जुटी पुलिस हत्या की गुथ्थी सुलझाने एंव अपराधीयो तक पंहुचने के प्रयास मे जुटी है. घटना से मृतको के परिजनो का रोरो कर बुरा हाल है. मृतक काफी ही नेक एंव मिलनसार प्रवृति का था.परिजनो को सहजता से भरोसा नही हो रहा था की उसका लाल अब इस दुनिया मे नही रहा.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग