अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मंगोलापुर मठिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की वरीय शिक्षिका निर्मला पाठक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला विद्यालय को स्थापना काल से सक्रिय रुप से आगे बढाने के लिए सभी ने उनकी प्रशंसा की। मौके पर बोलते हुए बीआरपी इंसाफ अली ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होते हैं। वे निश्चित सीमा अवधि के बाद सेवानिवृत्त होते हैं। सेवानिवृति के बाद उनकी भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने श्रीमती निर्मला पाठक के व्यक्तित्व को अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय बताया। वहीं प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि 33 साल सेवा देकर विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए बधाई दी। वहीं शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि श्रीमती निर्मला पाठक आदर्श शिक्षिका के रुप में जानी जाती है़ं। विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय से मिडिल स्कूल में तब्दील करा प्रखंड के अच्छे विद्यालयों में शुमार किया है। यह सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, समन्वयक हरिनारायण सिंह, राजेश कुमार पांडेय, प्रभुनाथ पंडित, वरीय शिक्षक मणीन्द्र कुमार पांडेय, श्याम तिवारी, बबलू गुप्ता, बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक नेता सुरेंद्र राम, राजेश कुमार, मनोज तिवारी, अविनाश तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय, धीरज तिवारी, सुधा देवी, वंदना कुमारी, अमृता कुमारी, विनोद कुमार सिंह, विनय पुरी, मुखिया प्रतिनिधि बालाजी, विद्यालय के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी एवं सचिव सीमा देवी सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा