पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को सीआरसी में शपथपत्र भरकर देना होगा कि उनकेे या उनके परिवार के नाम से कोई भी राशनकार्ड नहीं बना हैं या वे सरकारी राशन का उठाव नहीं करते है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने पत्रांक 282 से पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शपथ पत्र के माध्यम से विभाग को जानकारी दें कि आप या आपके परिवार में किसी के नाम से राशनकार्ड नहीं है या राशनकार्ड की सूची में आपका नाम दर्ज नहीं है।यदि राशनकार्ड की सूची में आपका नाम शामिल हैं तों इसकी भी जानकारी विभाग को जरूर दें। शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी ने बताया कि बीडीओ मनोज कुमार के आदेशानुसार सभी शिक्षकों को जानकारी देना हैं जिसके लिए जल्द से जल्द शपथपत्र भरकर सीआरसी में जमा करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग