पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के दुमदुमा शिव मंदिर के परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम मे उपस्थित स्वयंसेवको ने भगवा ध्वज का नमन किया. मौके पर वक्ताओ ने कहा कि राष्ट्र जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसका एकमात्र समाधान आर एस एस की शाखा ही है. क्योंकि लोकतंत्र की सफलता प्रबुद्ध नागरिको के कंधो पर हमेशा होती है. नागरिको को प्रबुद्ध बनाने का कार्य आर एस एस अपने स्थापना काल 1925 से ही करते आ रही है। मौके पर आरएसएस के सारण बौद्धिक प्रमुख शिवानंद चौबे,प्रखंड बौद्धिक प्रमुख राकेश सिंह महंथ,प्रखंड अध्यक्ष मशरक हिंदू वाहिणी पप्पू सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग