पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के दुरगौली पंचायत में बिहार पृथ्वी दिवस (9 अगस्त) के शुभ अवसर पर मुखिया प्रत्याशी रमेश सिंह ने वृक्षारोपण किया। रमेश सिंह ने अपने हाथों से एक – एक पौधा लगा कर सरकार द्वारा हरियाली क्षेत्र बढ़ाने के प्रयास में विश्व पृथ्वी दिवस को मनाया। उन्होंने ने पर्यावरण की महत्ता को समझाते हुए कहा की पौधों को अपने संतान की तरह ही समझे और इसकी सदैव सेवा करें। पौधा लगाने के बाद इसके आजीवन संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि आज पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट से विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि तापमान पर अगर आने वाले समय में काबू नहीं पाया गया, तो जैव संपदा और समृद्धि के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग