पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार की शाम मकान में पंखा चालू करने के दौरान प्लग लगाने के दौरान महिला को बिजली करंट लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती करायी गई। अचेत महिला की पहचान चैनपुर गांव निवासी परमा सिंह की 52 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे परिजनों ने बताया कि महिला टेबुल पंखा चालू करने के प्लग लगाने गयी थी कि बिजली का करेंट लग गया जिसमें महिला अचेत हो गई। जिसे मौके पर पहुंचे परिजनों ने बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने इलाज में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग