संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड की जनता की सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य है,यह बातें बनियापुर जिला परिषद भाग -1 के भावी प्रत्याशी भाई जमादार राय ने एक पुरानी आपसी विवाद का सामुदायिक पंचायत में ग्रामीण जनता के बीच कही,उन्होंने कहा कि समाज मे समरसता आपसी प्रेम सद्भाव का माहौल कायम रहे यह हमारी आंतरिक चाहत है। जमादार रॉय ने बनियापुर जिला परिषद भाग-1 में प्रथम लॉक डाउन से निरन्तर आम जन मानस के दुख सुख से जुड़कर एक एक जरूरतमंद की सेवा में निरन्तर लगे हुए है।वही राज्य से बाहर फसे ग्रामीणों को भी नगदी सहित हर संभव मदद करने का काम किया है।उन्होंने करही गाव में वार्ता के क्रम में बताया कि समाजसेवा ही अपना जीवन का लक्ष्य है।चुनाव जीतना हारना हमारा लक्ष्य नही है।उन्हीने हरिहरपुर भुसाव बेदौली सुहई करही सहित पूरे क्षेत्र में एक एक परिवार में अपना परिवारिक संबन्ध बनाने में सफल प्रयत्न में जुटे हुए है।आज कोई भी क्षेत्र में किसी भी समस्या को लेकर जाता है तो जमादार रॉय ततपरता के साथ समाधान में सक्रिय हो जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग