राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी राजनारायण सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें असगर मियां फुलगेनी मियां, बेगम नसीमा, और रोज़ादीन को नामजद अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि इनलोगों के द्वारा खेत में धान रोपनी के दौरान गाली गलौज व मारपीट किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग