राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। प्रखंड की पूर्व प्रमुख सह वर्तमान बीडीसी सदस्या सरोज कुमारी ने डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा पर मानहानि का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष इसुआपुर को दिए आवेदन में पूर्व प्रमुख ने कहा है कि मुखिया संगम बाबा द्वारा मेरे तथा मेरे पति अजय राय पर झूठा आरोप लगाकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से लिखित शिकायत की गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाएं मेरे द्वारा फर्जी तरीके से कराई गई है। वहीं मुखिया तथा पंचायत सचिव का भी फर्जी हस्ताक्षर तथा फर्जी बिल सुपुर्द किया गया है। जिसको लेकर संगम बाबा द्वारा जांच की मांग की गई है। साथ ही राशि के भुगतान पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। जबकि पूर्व प्रमुख का कहना है कि ग्राम पंचायत की योजनाओं में प्रमुख या पंचायत समिति की संलिप्तता नहीं होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग