राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव में मंगलवार की सुबह में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतिका उक्त गांव निवासी स्व. राम बराई राय की 70 वर्षीय पत्नी भागमनी कुँअर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार महिला सुबह में अपनी मवेशी को लेकर नहर पर बांधने गई हुई थी। इसी दौरान उसे किसी विषैले सर्प ने उसके पैर में डस लिया। परिजन आनन-फानन में चिकित्सकों के पास लेकर गये। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में मृतिका के भतीजा सुनील राय ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज करया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग