राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। करोडों रुपये की लागत से निर्मित प्रखंड के आधे दर्जन ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन तरैया विधायक जनक सिंह ने मंगलवार को किया। विधायक ने सबसे पहले पानापुर सतजोड़ा मार्ग में धेनुकी चौक से लगुनी बुढ़िया माई तक एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया। बाद में चकिया से चिन्तामनपुर, सतजोड़ा से पृथ्वीपुर, पकड़ी नरोत्तम से टोटहा जगतपुर, सहबाजपुर से मड़वा बसहिया वाया खजूरी, धेनुकी से बसहिया एवं राजापट्टी कोठी से चकिया टोला तक ग्रामीण सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास के बिना गांव का विकास नही हो सकता। राज्य की एनडीए सरकार गांवो के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में प्रखंड के हर ग्रामीण सड़क का पक्कीकरण कर मुख्य पथ से जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विनय सिंह, रामज्ञास चौरसिया, गुड्डू सिंह, हरिशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग