राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। तरैया के बीजेपी विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह के डोईला गांव स्थित आवास पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें स्वयंसेवकों ने संघ के झंडे को सलामी दी।साथ ही गुुरू दक्षिणा कार्यक्रम भी चला। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सारण विभाग के विभाग संपर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के सभी लोगों के मन में अगर राष्ट्रहित जग गया तो भारत अपनी प्रतिभा के आधार पर पुनः विश्व गुरु बन जाएगा। राष्ट्रीय जीवन के विभिन्न स्रोतों में लगे स्वयंसेवक अपने पूर्ण समर्पण से राष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ देने का उधम कर रहे हैं। किसान,मजदूर,छात्र,राजनीतिज्ञ,वैज्ञानिक तथा नौकरी पेशा में लगे लोग अपनी मेहनतकश की बदौलत देश को परम वैभव पर पहुंचाने में अपनी संपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस आधार पर यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी। साथ ही यह मंत्र साबित होगा कि आज भी भारत विश्व गुरु है। उन्होंने यह भी कहा कि मानव को निरोग रहना है तो योग करना होगा। स्वयं सेवकों का समर्पण भी हुआ। तत्पश्चात प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जनक सिंह, मंडल अध्यक्ष शारदानंद सोनी, बद्री नारायण सिंह, मदन ओझा, पप्पू सिंह, मिथलेश सिंह,ललन ओझा, संजय ओझा, गुड्डू श्रीवास्तव, जगदीश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, उधो तिवारी ,जितेंद्र प्रसाद, अनारमा पांडेय, भोला सिंह, बच्चा सिंह समेत सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा