पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव से एक युवक को मंगलवार की दोपहर इलाज के लिए सीएचसी मशरक में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान खजुरी गांव निवासी वकील महतो का 25 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र महंतों के रूप में हुई। मृत घोषित होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामलेे में परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार था वही मंगलवार को एकाएक तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से आता है और एक भाई और दो बहन में सबसे बड़ा हैं। मौत से परिवार पर विपदा की पहचान टूट पड़ी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग