राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में स्थित पी एन कॉलेज परसा में कॉलेज के प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, प्रोफेसरों, लेखापालों, शिक्षकों और छात्रों ने सोमवार को पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया। प्राचार्य डॉ गौतम ने पर्यावरण की महत्ता को समझाते हुए कहा कि वृक्ष भी मनुष्य के जीवन को अहम हिस्सा है। इससे ही मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन एवं वृक्ष अधिक होने पर उस क्षेत्र में बारिश भी अधिक होती है। कॉलेज के प्राचार्य ने सभी को संकल्प दिलाया कि पेड़-पौधों को भी अपने संतान की तरह समझे और इसकी सदैव सेवा करे व अधिक से अधिक पौधा लगाएं तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम, डॉ अनिल कुमार, डॉ इंदु कुमारी, चंदन प्रकाश, मो समीम, सरिता कुमारी, संजय कुमार राय, खुशबू कुमारी, मिथलेश कुमार, शशि कुमार, मनोज राय, अनिल तिवारी, विनोद राय समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग