राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत मुकुन्दपुर गाँव निवासी सन्नीकुमार ठाकुर हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड कम्पनी के पिक़अप से ठोकर लगने से बुरी तरह घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार बाईक पर सवार होकर तरैयाँ की तरफ जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही पिक़अप ने जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर से सन्नी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये है उन्हे उपचार के लिए तरैयाँ रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ से डाक्टरो ने उनहे छपरा रेफर कर दिया। जहाँ उनका उपचार किसी निजी अस्पताल में हो रहा है। बताते चले कि सन्नी कुमार डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 8के वार्ड सदस्य हीरालाल ठाकुर के पौत्र है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग