संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर स्थानीय बलिया मोड़ के समीप एक खम्भे में टकराकर दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवकों को बलिया मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति में दोनों युवकों को छपरा रेफर कर दिया। जख्मी युवक क्रमशः राजेश कुमार प्रसाद तथा गोलू प्रसाद दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर के रहने वाले बताए जाते हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बलिया से अपने घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग