संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के नरपलिया स्थित राहुल ईंट उद्योग परिसर में साक्षी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान का हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। ततपश्चात पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह तथा शिक्षक श्याम बिहारी शुक्ला ने साक्षी ट्रेडर्स नामक फर्नीचर सेंटर का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर संचालक राहुल गुप्ता ने मौके पर मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर मुखिया मनन यादव जाप नेता सत्य प्रकाश उर्फ सत्या सिंह सुभाष यादव सुभाष सिंह कमला गिरी श्री राम गिरी संजीव गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग