राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राज्य नोडल पदाधिकारी ब्म्ज्.ठण्म्कण्.2021 ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय, दरभंगा से प्राप्त प्रत्र के आलोक में जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि दिनांक 13 अगस्त् शुक्रवार को एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से 01 बजे अपराह्न तक बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 का आयोजन जिला मुख्यालय छपरा स्थित 09 परीक्षा केन्द्रों पर होगा।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राम जयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज सलेमपुर, डॉ पी0एन0सिंह कॉलेज ब्रह्मपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, चाँदमारी रोड, छपरा सेन्ट्रल स्कूल, सौंढ़ा, ब्रजकिषोर किंडर गार्टेन, डाकबंगला रोड, शंकर दयाल सिंह कॉलेज, कटरा, जगदम कॉलेज एवं राजेन्द्र कॉलेज छपरा को केन्द्र बनाया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक, जोनल दण्डाधिकारी-सह-समन्वय प्रेक्षक, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारी, 1-4 सषस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जो परीक्षा तिथि को प्रातः 8:30 बजे अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को सत्त भ्रमणषील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। परीक्षार्थी मात्र एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेष करेंगे। परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, ग्रॉफ पेपर, मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी किताब, चाकू, माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा को परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निदेष दे दिया गया है। परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नं0-06152- 242444 है जो परीक्षा के दिन प्रातः 06:00 बजे से 5:00 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभार में कार्यपालक पदाधिकारी सदर, आई.वी.मोरगेन मोबाइल नं0-9304259750 रहेंगी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा मोबाईल नं-9473191269 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, छपरा मोबाईल नं-9431800075 को इस अवधि में परीक्षा में कदाचार एवं विधि व्यवस्था से संबंधित सूचना दी जा सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग