पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र मे कोरोना काल के बाद उच्च विद्यालयों के खुलते ही पठन-पाठन को सुचारू और सुव्यस्थित ढंग से करने के लिए बीडीओ मनोज कुमार ने उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बैठक बुधवार की शाम प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य से विद्यालय में पठन-पाठन,साफ सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से कराएं साथ ही विद्यालय में साफ सफाई के साथ पौधारोपण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य को आश्वस्त किया कि आपकों जो भी समस्या हो हमें खुलकर बताएं। जिस पर चैनपुर चरिहारा अवध उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रसाद चौरसिया ने विधालय परिसर में नीम के विशालकाय सूखे पेड़ से जानमाल की क्षति होने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर बीडीओ ने वन विभाग को जानकारी देने की बात बताई। वही अधिकांश उच्च विद्यालय के अधिकांश प्रधानाचार्य ने सेनेटाइज कराने की बात रखी। मौके पर प्रधानाचार्य कामिनी राज, महेश प्रसाद चौरसिया, मुन्ना मिश्रा, अरूण कुमार वर्णवाल,संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थिति रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग