राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 9 अगस्कत के करीब 10:00 बजे विशाल कुमार यादव पिता- राजेन्द्र राय सा०- गौरौली थाना- बैकुण्ढपुर जिला- गोपालगंज, भारत फाईनांस इन्कलूजन लिमिटेड शाखा एकमा मुबारकपुर ताजपुर रोड से ताजपुर जा रहे थे। ताजपुर जाने के क्रम में करीब 1.30 बजे मुबारकपुर चेफुल के पास 03 अपराधकर्मी द्वारा मोटरसाईकिल का पीछा कर चाकू का भय दिखाकर उनके पास से 83,4,79 रूपया, सेमसंग का टैब, बायोमैट्रिक मशीन एवं 02 मोबाईल छिन कर भागने लगे। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा श्री संतोष कुमार, भा०पु०से० , पुलिस अधीक्षक , सारण के निर्देशन पर क्षेत्र में सघन छापामारी/ चेकिंग के दौरान मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा मांझी थाना क्षेत्र के मुन्ना साह का पुत्र कुन्दन साह, संतोष ठाकुर का पुत्र सोनु ठाकुर के साथ स्व0 चन्द्रीका ठाकुर का पुत्र सुरज ठाकुर को गिरफतार कर लूट का 34,200 रूपया, सेमसंग का टैब, 02 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। इस घटना के संबंध में मांझी थाना कांड सं०- 273/21 दिनांक 09.08.21 धारा- 392 भा०द०वि० दर्ज कर विधि सम्मत् अग्रतर कार्रवाई करते हुए गिरफतार तीनों अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग