राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने विष्णुपुरा खुर्द व परसागढ़ नयका टोला आदि गांवों में छापेमारी कर 24 लीटर अवैध देशी व सात बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। स दौरान पुलिस ने मौके से एक बाइक जब्त कर अवैध शराब के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाजों में विष्णुपुरा खुर्द गांव के चतुरी राय, परसागढ़ नयका टोला गांव के श्री नीवास साह व जामुनी अमनौर गांव के कमल मांझी बताये जाते हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजा दिया है। लोगों का कहना है कि बिहार सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके अवैध शराब का कारोबार गांव व बाजार में हो रहा हैं। माकपा नेता अरूण कुमार व जदयू नेता अर्जुन सिंह ने अवैध शराब के बढ़ रहे कारोबार व लोगों के सेवन पर चिंता प्रकट करते हुए बिहार सरकार से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मियों को दंडित करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग