राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के गलीमापुर नहर के पश्चिम राम जानकी मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले अखंड अष्टयाम प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु रंग-बिरंगे परिधान में शामिल हुए। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा यज्ञ स्थल गलिमापुर से निकलकर चैनपुर नहर तक गयी जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी हुआ। अखंड अष्टयाम प्रारंभ होते हीं पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया। अखंड अष्टयाम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर मंडलिया राम नाम संकीर्तन में शामिल हुई तथा अलग-अलग धुन में हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे मंत्र का जप किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग