विकास कुमार । राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। देश प्रदेश मे बढ़ती बेरोजगारी निजीकरण एवं शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ माकपा ने परसा के अंजनी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में कन्वेंशन का आयोजित किया गया। कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए मांझी के माकपा विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने कहा कि आज आजाद भारत में शिक्षा और रोजगार की जो स्थिति है वह गुलाम भारत यानी अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर हो गया है इस आजाद मुल्क में दो तरह के शिक्षा पद्धति सभी नौजवानों को शिक्षा नहीं देने के तौर तरीके फल फूल रहे है और देश के युवा नवजवान बेरोजगार दर दर के ठोकरे खा रहे हैं उनके बारे मौजूदा सरकार की तनिक भी ख्याल नही है।कार्यक्रम में ई प्रवीण राय, ई राहुल सिंह, प्रदीप कुमार, शमशाद आलम,धनराज राय, विदेशी साह, समेत दर्जनों कार्यकताओं अपने अपने विचार रखे।।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग