पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)।मशरक थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव में गुरुवार की सुबह लगातार हो रही बारिश से करकटनुमा मकान गिर पड़ा जिसमें मकान के नीचे रखा समान क्षतिग्रस्त हो गया वही गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे जिससे बड़ी जान माल की क्षति होने से बच गई। क्षतिग्रस्त करकटनुमा मकान अरना पूरब टोला गांव निवासी विजय सिंह पिता सिपाही सिंह के रूप में हुई। मामले में घर वालों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठें थे कि अचानक करकटनुमा मकान भड़भड़ा कर गिर पड़ा जिसमें सभी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकान गिरने से लगभग पचास हजार रुपए की क्षति हुई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग