संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिगत तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिस की वजह से प्रखंड मुख्यालय के समीपवर्ती पंचायत सरेया-सतुआ को जोड़ने वाली धमही नदी के जलस्तर में एका-एक बृद्धि होने से गुरुवार को नदी का बांध टुट गया। जिससे सरेया, सतुआ, चांदपुर, इमामगंज, पकवाइनार, लौवा समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है ।वही बांध टूटने की वजह प्रभावित गांव के किसानों को फसल डूबने के चिंता सताने लगी है। सरेया गांव के वशिष्ठ पाठक, त्रिभुवन पाण्डेय,मंगरु मांझी, सूरज कुमार, अखिलेश खरे आदि ने बताया की गत वर्ष भी बांध टूटने की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। वही कई एकड़ में लगी धान एवं मक्के की फसल बर्बाद हो गई थी। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई सबक नही ली गई।नतीजतन इस बार भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग