नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर गांव के विंद समाज के लोगों ने काशी बाबा के मंदिर पर पशु बलि देने की प्रथा को समाप्त कर दिया गया इस प्रयास में मुख्य भूमिका अर्जुन महतो ने निभाया जो अपने समाज के लोगों को एक साथ बैठक किया और सबको पशु बलि की बुरी प्रथा के बारे में बताते हुए कहा कि एक जीव को मारकर ईश्वर को खुश करने की बात किसी भी धर्म ग्रन्थ में उल्लेख नहीं है फिर इस कुरीति का कुचक्र जो बर्षो से चली आ रही है उसे समाप्त करना हम सबका दायित्व बनता है और सभी विंद समाज के लोगों ने एक साथ बाबा विश्वम्भर नाथ के साक्षी मानकर संकल्प लिया कि अब से पशु बलि नहीं दी जायेगी पशु बलि नहीं करने के संकल्प की बात से समाज के सभी तपके के लोगों ने स्वागत किया है हेमंत तिवारी ने कहा कि विंद समाज ने बहुत अनुकरणीय निर्णय लिया है जो भी समाज पशु बलि देता है वह यहां आकर सीखे इस अवसर पर रामचंद्र महतो,सियाराम महतो, दशरथ महतो, केश्वर महतो, मनोहर महतो, विश्वनाथ सहनी, तथा कमलदेव महतो सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग