राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना क्षेत्र के सीमांत हथिसार के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो से धक्का लगने से घायल एक किशोर की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के सीमांत पर इसुअसपुर नगरा पथ पर हथिसार के समीप बजार से घर वापस लौट रहा गणेश राय का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक राय को तेजगति से अनियंत्रित स्कार्पियो से धक्का लग गई। जिससे किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया।जिससे आस पास के लोगो द्वारा आनन फानन में नगरा पीएचसी ले जाया गया। जहां किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शव को गौरा ओपी नगरा की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग