राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार। जनता बाजार थाना की पुलिस ने स्थानीय सब्जी मंडी स्थित पुराना सिनेमा हॉल के पीछे से एक व्यक्ति को 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में एएसआई भगवान ठाकुर ने प्राथिमिकी दर्ज कराया है, जिसमें कहा है कि गश्ती के दरम्यान पुराना सिनेमा हॉल के पीछे शराब बेंचने की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही अपनी हीरो होंडा स्पेलेंडर मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस दल-बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उसके मोटरसाइकिल की जांच की गई तो उसपर बंधा प्लास्टिक के पॉलीथिन में 20 लीटर देशी महुआ का शराब पाया गया। शराब तथा मोटरसाइकिल सहित उस व्यक्ति को थाना लाया गया। शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर उस व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। जेल भेजा गया व्यक्ति लहलादपुर गांव निवासी कृष्णा गिरी बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग