राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीष कुमार के द्वारा सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गये आपदा राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत आपदा केन्द्र में कार्यरत कम्यूनिटी किचेन एवं चिकित्सकीय जाँच केन्द्र का निरीक्षण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चकिया पर बने राहत षिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की।
लोगों से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की मुख्यमंत्री ने किया अपील
मुख्यमंत्री महोदय ने उपस्थित लोगों से मास्क पहने रहने की अपील की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने की नसीहत भी दी। बाढ़ राहत शिविर में बने चिकित्सकीय केन्द्र पर जाकर चिकित्सकों को बाढ़ पीड़ित लोगों की चिकित्सकीय जाँच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध कराने को कहा।
बाढ़ राहत शिविर में बने कम्यूनिटी किचेन का मुख्यमंत्री ने लिया जाएजा, दिया आवश्यक निर्देश
बाढ़ राहत शिविर में बने कम्यूनिटी किचेन के जरिये उपलब्ध भोजन के बारे में भी बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। माननीय मुख्यमंत्री ने कम्यूनिटी किचेन में जाकर स्वयं खाना बनाने हेतु प्रयोग किये जा रहे सामग्रियों को देखा एवं रसोईया को मास्क लगाकर ही खाना बनाने को कहा। खाने खिलवाते समय भी मास्क का प्रयोग निश्चित रुप से करे इसका ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने हर तरह का संभव सहायता अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश जलाधिकारी सारण को दिया। माननीय मुख्यमंत्री के साथ माननीय मंत्री जल-संसाधन एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग संजय कुमार एवं विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव, आयुक्त सारण प्रमंडल, डी.आई.जी सारण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण के साथ बड़ी संख्या में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा