राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्धि के कारण नदियों में नावों का परिचालन पर विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा बताया गया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने एवं निशान के उपर बहने के कारण जन जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। लोग अपने दिनचर्या के कामों, जीविकोपार्जन, कृषि कार्यों एवं परम्पराओं से जुड़े त्योहारों के लिए नौका यातायात का उपयोग करते है। लापरवाही से नौका दुर्घटना भी हो जाती है। प्रायः ऐसा देखा जाता है कि नौका संचालन में नाविकों और यात्रियों में जागारुकता का अभाव, नाव सुरक्षा नियमों की अनदेखी, नाव में समुचित सुरक्षा का आभाव, ओवरलोडिंग, नाव पर मनुष्य एवं पशु दोनों का यात्रा करना शामिल होता है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि नदियों में नावों के परिचालन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। जिलाधिकारी के द्वारा आदर्श नौका परिचालन नियमावली 2011 के प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कारण इससे बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराने का निर्देश दिया गया। सूर्यास्त के बाद नावों का परिचालन बंद रखने और अवैध और ओवरलोडेड नावों की परिचालन पर प्रभावी ढ़ंग से रोक लगाने का निर्देश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग