भारत-चीन में लद्दाख बॉडर पर हुए हिंसक झड़प में शहीद जवानों की याद में मढ़ौरा में निकला कैंडल मार्च
मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड में भारतीय सीमा लद्दाख में चीन के द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमले में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के खबर मिलने पर मढ़ौरा प्रखंड के स्टेशन रोड में भाड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। जो मुख्य बाजार होते हुए धेनुकी चौक तक निकाला गया। इस संबंध में धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि भारतीय सीमा लद्दाख पर चीन के द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों हमले व भारतीय सैनिकों के शहीद होने की खबर पूरे भारतवर्ष में चाईना की कायराना हरकतों की पोल खोलकर रख दिया है। अगर चीन की कायराना हरकतों की बात की जाय तो चीन पाकिस्तान से कम कायरता पूर्ण नहीं है। यही कारण है कि लगतार भारतीय सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों में आमने-सामने भिड़ंत हो चुकी है। लेकिन कायर चीन को उसी की भाषा में समझाने का वक्त आ गया है। इस दौरान धर्मेन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, सहीत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग