पैर फिसलने से कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरसन सोनार पट्टी गांव में बुधवार की रात्रि बाजार से सामान खरीद पैदल वापस घर आ रहे 45 वर्षीय युवक का पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डुमरसन गांव निवासी एकबाल महतो के 45 वर्षीय पुत्र शंकर महतो के रूप में हुई। मामले के बारे में डुमरसन पंचायत के पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि मृतक शंकर रात्रि में बाजार से वापस घर आ रहा था तभी रास्ते में बरसात की वजह से लगें पानी में पैर फिसलने से बगल में सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया और उसी में उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों के हल्ला मचाने पर मौके पर परिजनों की मदद से उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्य था। उसे चार लड़की और दो लड़कें हैं। जिसमें एक लड़की की शादी हुई है और सभी बच्चे छोटे छोटे हैं।मृत युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग