पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड के 12 पंचायत में शिक्षक नियोजन काउंसलिंग राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी मशरक वरीय उपसमाहर्ता, बीडीओ मनोज कुमार, बीईओ वीणा कुमारी शाम बाद तक जमे रहे। कई पंचायत में प्रमाण पत्रों की जांच एवं तकनीकी निर्देश डीईओ के साथ मशरक का नियोजन शांतिपूर्ण सम्प्पन्न कराया। मशरक के कवलपुरा एवं कर्णकुदरिया में एक भी अभ्यर्थी किसी कोटि में नहीं पहुँचे। जबकि खजूरी में पहुँचे एक अभ्यर्थी के पास मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र ही नही था। प्रखण्ड के सभी पंचायतो को मिलाकर कुल 70 रिक्ति में महज 13 नियोजन हुआ। जिसमें जजौली में एक, अरना में दो, बहरौली में एक, मदारपुर में एक, सौनौली में एक, गंगौली में दो, डूमरसन में दो, नवादा में दो तथा सेमरी में एक नियोजन हुआ। इस नियोजन में बंगरा पंचायत एवं मशरक नगर पंचायत में सूची में हेरफेर को लेकर स्वीकृति नही मिलने से नही हुआ नियोजन।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग