राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में खैरा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उक्त व्यक्ति के पत्नी ने ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि कोरेयां पंचायत के श्रीनगर गांव निवासी स्व0 रामपुकार साह का पुत्र राजेन्द्र साह शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पत्नी रूबी देवी (काल्पनिक नाम) के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति को शनिवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग