राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि भूषण कुमार के द्वारा में सदर प्रखंड के भैरोपुर निजामत पंचायत के जन-वितरण प्रणाली विक्रेताओं की गहन एवं विस्तृत जाँच करायी गयी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जाँचोपरांत बताया कि भैरोपुर मिजामत पंचायत के जन- वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की विस्तृत जाँच की गयी। जिसमें मो0 सरस्वती कुंवर, प्रमोद कुमार एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता पर गंभीर अनियमितता पाये जाने के कारण तीनों विक्र्रेताओं पर डोरीगंज थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जाँच के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर, दीपक कुमार प्रसाद उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग