राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के अन्तर्गत पारदर्षिता लाने एवं सामूहिक रूप से ऋण प्रदान करने के उद्धेश्य से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना द्वारा प्राप्त निदेष के आलोक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सारण के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना में वित्तीय वर्ष 2019-20 में अल्पसंख्यक समुदाय के (यथा- मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन) स्वरोजगार हेतु योजना वर्ष 2019-20 के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदकों को बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के निदेष के आलोक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सारण, छपरा शिविर लगा कर दिनांक-16 से 18 अगस्त तक कागजीकरण/ दस्तावेजीकरण का कार्य निष्पादित किया जाएगा। सभी चयनित आवदेक निर्धारित तिथि 16 से 18 अगस्त तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में आयोजित कैम्प में कागजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग