मुखिया द्वारा कब्रस्थान में मनरेगा के तहत पोखर बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
बिपीन शर्मा की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के नथा छपरा पंचायत के बड़का बनया स्थित कब्रस्थान के जमीन में स्थानीय मुखिया के द्वारा पोखरा बनाने के कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रखंड पदाधिकारी से लेकर जिला अधिकारी को रोकने के लिए आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय मुखिया महेश राय के द्वारा आनन-फानन में जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर हमारे पूर्वजों के द्वारा गाँव के चवँर में जमीन देकर कब्रस्थान बनाया गया। जिससे हमारे गाँव में बच्चे या अन्य परिस्थिति में मौत हो जाए तो इन लोगों का प्रवाह इस कब्र में कर दिया जाएगा। जिसमे लालच बस स्थानीय मुखिया ने रातो-रात पोखर बना दिया। जिसका जाँच का माँग जिलाधिकारी को आवेदन देकर अंचल, प्रखण्ड व जिला अधिकारी से किए हैं। आवेदन देने वाले ग्रामीणों में चन्द्रकेतु सिंह, बिमलेश सिंह, शम्भू राय, राजकिशोर माँझी, संतोष माँझी, दुर्गा माँझी, शम्भू राय, बलराम कुमार, दिनेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह आदि सैकड़ो शामिल है। वहीं मुखिया महेश राय ने फोन पर बताया कि उस स्थल पर पहले से ही पोखर था। जिसको हम मनरेगा के तहत मजदूरों से जीर्णोद्धार करा रहे थे, जिसको ग्रामीणों के विरोध पर कार्य को तत्काल बन्द कर दिया गया। बात रही जेसीबी व ट्रैक्टर का तो यह आरोप निराधार है, इसे कोई साबित कर सबूत दे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग