जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी
दरियापुर(सारण)। प्रखंड डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी दक्षिण टोला में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी दरियापुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में राजबिहारी साह गोंड और दुलारी देवी शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ित ने थाना को एक लिखित सूचना दी है। पीड़ित ने बताया है कि बुधवार की सुबह में पानी गिराने के लिए विवाद हुआ, जो आस- पास के लोगो के समझाने पर मामला शांत हो गया।फिर धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और अजय मांझी द्वारा धमकी मिला कि अभी छोर दे रहे है, पर बाद में तुम दोनों को जान से मार देंगे। रात्रि समय करीब 10 बजे के बाद अजय मांझी, रंजीत मांझी,तेरस मांझी, अवध मांझी ने लाठी डंडा और गरासि लेकर हमारे घर पर चढ़ गए उस समय हमलोग सोए हुए थे, तभी आकर मारने लगे फिर गरासि से वार कर दिए जिसमे हमारी पत्नी दुलारी देवी और मैं घायल हो गया ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले की छानबीन की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग